अच्छी आदतें सुनिश्चित करती हैं बेहतर नींद
लंदन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अगर आप नींद न आने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपका इलाज नींद की गोलियों के बजाय कुछ अच्छी आदतों से भी हो सकता है।
जर्मनी के 'इंस्टीट्यूट ऑफ क्वोलिटी एंड एफीशियेंसी इन हेल्थ केयर' द्वारा किए गए एक शोध के मुताबिक कुछ लोग छुट्टियों के दौरान अच्छी नींद लेते हैं, क्योंकि वे इस दौरान चिंता मुक्त रहते हैं।
संस्थान के निदेशक पीटर साविकी ने कहा, "चिकित्सकों द्वारा दी गईं नींद की गोलियां कुछ मामलों में आवश्यक हो सकती हैं, लेकिन उनके कई दुष्प्रभाव भी हैं। बुजुर्ग लोगों में इसके कारण गिरने की समस्या पैदा हो सकती है।"
उन्होंने कहा कि वैसे भी नींद की गोलियां अवसाद और दर्द से जुड़ी समस्याओं का वास्तविक समाधान नहीं करतीं। शोधकर्ताओं ने कहा कि बिस्तर पर जाकर पढ़ना और टेलीविजन देखना नींद को खराब कर सकते हैं।
शोधकर्ताओं ने बेहतर नींद के लिए जिन अच्छी आदतों का जिक्र किया, उनमें रोजाना एक ही समय जागने और सोने की आदत, कैफीन वाले पेय पदार्थो जैसे चाय, काफी या कोला का कम सेवन करना आदि शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
