उड़ीसा विधानसभा उपाध्यक्ष के इस्तीफे की मांग (लीड-1)

भुवनेश्वर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ीसा विधानसभा में शुक्रवार को विपक्षी कांग्रेस द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष प्रह्लाद डोरा के इस्तीफे की मांग को लेकर कामकाज में बाधा डालने के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

डोरा उनके पुत्र तथा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ उनकी पुत्रवधू ने शिकायत दर्ज कराई है।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य इस मसले को लेकर डोरा के इस्तीफे की मांग के संबंध में नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के सामने चले आए।

विधानसभा अध्यक्ष किशोर कुमार मोहंती ने पहले प्रश्नकाल स्थगित किया और बाद में सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी।

कांग्रेस नेता सत्य भूषण साहू ने कहा, "डोरा को विधानसभा उपाध्यक्ष बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।"

गौरतलब है कि डोरा और उनके पुत्र चिन्मय कुमार डोरा के खिलाफ चिन्मय की पत्नी को सताने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

चिन्मय पर दो शादियां रचाने का भी आरोप है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

कोरापुट जिले के जेपोर कस्बे की रहने वाली स्मिता माझी का नौ जुलाई को चिन्मय से विवाह हुआ था।

जेपोर पुलिस स्टेशन में दी अपनी लिखित शिकायत में 26 वर्षीया स्मिता ने आरोप लगाया है कि शादी के तत्काल बाद उन्हें पता चला कि उनके पति पहले से ही शादीशुदा हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार चौहान ने आईएएनएस को बताया कि स्मिता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने चिन्मय के पहले से विवाहित होने शिकायत अपने ससुराल वालों से की, तो उन्होंने उन्हें प्रताड़ित किया और दहेज मांगना शुरू कर दिया।

चिन्मय, उसके माता-पिता और बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है।

उपाध्यक्ष ने इन आरोपों का खंडन करते हुए इसे अपने और अपने परिवार के सदस्यों के खिलाफ साजिश करार दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+