ओबामा ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना

वाशिंगटन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा ने नवंबर में होने वाले चुनावों के लिए अपनी पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी का चयन कर लिया है, लेकिन उनके नाम की घोषणा नहीं की है।

वाशिंगटन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा ने नवंबर में होने वाले चुनावों के लिए अपनी पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी का चयन कर लिया है, लेकिन उनके नाम की घोषणा नहीं की है।

ओबामा ने गुरुवार को कहा,"मैं अपने सहप्रत्याशी को दुनिया से परिचित कराने से पहले उनके बारे में कुछ भी नहीं कहूंगा। इससे ज्यादा मैं आपको कुछ नहीं बता सकता।"

संभावना है कि ओबामा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के साथ शनिवार को इलिनोइस प्रांत के स्प्रिंगफील्ड में एक रैली में शामिल होंगे।

ओबामा के सहयोगी के रूप में उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवार बनने की होड़ में शामिल व्यक्तियों के इस बारे में चुप्पी साध लेने से अटकलों का बाजार गर्म है।

डेमोकेट्रिक पार्टी के संभावित उपराष्ट्रपति प्रत्याशी के रूप में सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष जॉय बिडेन, इंडियाना के सीनेटर इवान बेह और वर्जीनिया के गवर्नर टिम केइने के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से हटने के बाद हिलेरी क्लिंटन का नाम भी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में प्रमुखता से लिया जा रहा था। लेकिन अब दोनों पूर्व प्रतिद्वंद्वियों के बीच तनाव की अफवाह है।

वाल स्ट्रीट जर्नल-एनबीसी द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण के अनुसार क्लिंटन के केवल 52 प्रतिशत समर्थकों ने ही ओबामा को वोट देने को कहा, जबकि 21 प्रतिशत ने रिपब्लिकन जान मैक्के न का पक्ष लिया और 27 फीसदी अभी अनिर्णय की स्थिति में थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+