भारत की पहली वैश्विक कला प्रदर्शनी शुरू

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। देश विदेश की आधुनिक और समकालीन कलाओं की प्रदर्शनी 'इंडिया आर्ट सम्मिट 2008' शुक्रवार को शुरू हो गई। इसके साथ ही भारत उन देशों की बिरादरी में शामिल हो गया है जो इस तरह की गतिविधियों के लिए विख्यात हैं।

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी 22-24 अगस्त तक चलेगी। इसका उद्घाटन पर्यटन व संस्कृति मंत्री अंबिका सोनी ने किया।

इस प्रदर्शनी में देश विदेश से आए दो सौ आधुनिक एवं समकालीन कलाकारों के 400 कला के नमूने प्रदर्शित किए गए हैं। यहां कला प्रेमियों को पेंटिंग्स, मूर्तियां, तस्वीरें, मिश्रित मीडिया कैनवस, वीडियो आर्ट आरेख और चित्र के बेहतरीन नमूने देखने को मिलेंगे।

इसका आयोजन बहुआयामी संचार कंपनी 'हैनमर एमएस एंड एल' ने किया है और इसे कला एवं संस्कृति मंत्रालय और विश्वस्तरीय नीलामी संस्था 'सूदबीज' का समर्थन प्राप्त है।

आयोजकों के मुताबिक इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विविधतापूर्ण भारतीय कला की उपलब्धता के लिए मंच तैयार करना और इन्हें प्रोत्साहित करना है।

आयोजकों का कहना है कि इस प्रदर्शनी से दो तरह के फायदे होंगे। एक तो इससे एक ही जगह पर देश-विदेश की कलाकृतियां उपलब्ध होंगी, वहीं दूसरी ओर भारतीय कला का साक्षात्कार दुनिया भर के कला प्रेमी कर सकेंगे।

गौरतलब है कि भारत में कलाओं का कारोबार फिलहाल 40 करोड़ डालर यानी लगभग 16 अरब रुपये का है। प्रति वर्ष लगभग 35 प्रतिशत की दर से इसका विस्तार हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+