22 जुलाई के विश्वास मत को कवि के रूप में याद किया सिब्बल ने

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। ठीक एक माह पहले जब कुछ विपक्षी सांसदों ने विश्वास मत के दौरान संसद में नोटों की गड्डियां उछालते हुए दावा किया था कि ये रकम उन्हें घूस में दी गई है, उन्हें पता नहीं था कि उनका ही एक साथी इस प्रकरण को एक कविता में ढाल देगा।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने विश्वास मत पर 'विश्वासघात और विश्वास' शीर्षक से एक कविता लिखी है। सिब्बल का काव्य संग्रह 'आई विटनेस : पार्सियल आब्जर्वेशंस' को गुरुवार रात लांच किया गया। इसका प्रकाशन रोली बुक्स ने किया है।

सिब्बल ने 22 जुलाई के विश्वास मत पर आधारित अपनी कविता में लिखा है- बाईस जुलाई / एक यादगार दिन / विश्वास और विश्वासघात / दोनों के लिए / सरकार जीती / लोकतंत्र हार गया / और राजनीति में / सब उलट पुलट / न्याय के इस मंदिर पर / लोभियों ने आक्रमण किया / हालांकि अब भी / राष्ट्र अपनी राह बना लेगा।

उन्होंने अपने काव्य संग्रह के विमोचन के अवसर राजनीतिज्ञों, कूटनीतिज्ञों, कानूनी जानकारों, सोशलाइट्स, परिजनों और मित्रों के समक्ष इस कविता को पढ़कर भी सुनाया।

सिब्बल ने कहा कि चूंकि राजनीति और कविता दोनों से एक साथ निर्वाह कठिन काम है इसलिए उन्होंने अपने मोबाइल के डिजिटल नोट पैड पर कविता लिखना शुरू कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+