जेरी सीनफेल्ड बढ़ाएंगे विंडोज विस्टा की लोकप्रियता

सैन फ्रांसिस्को, 22 अगस्त (आईएएनएस)। हास्य अभिनेता जेरी सीनफेल्ड माइक्रोसॉफ्ट के 'विंडोज विस्टा' ऑपरेटिंग सिस्टम की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए 30 करोड़ डालर की लागत से तैयार एक विज्ञापन अभियान में शिरकत करेंगे। इसके लिए उन्हें एक करोड़ डालर दिया जाएगा।

सैन फ्रांसिस्को, 22 अगस्त (आईएएनएस)। हास्य अभिनेता जेरी सीनफेल्ड माइक्रोसॉफ्ट के 'विंडोज विस्टा' ऑपरेटिंग सिस्टम की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए 30 करोड़ डालर की लागत से तैयार एक विज्ञापन अभियान में शिरकत करेंगे। इसके लिए उन्हें एक करोड़ डालर दिया जाएगा।

प्रस्तावित विज्ञापन अभियान माइक्रासॉफ्ट के सबसे बड़े अभियानों में से है। इसका मकसद कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम के बाजार में विंडोज विस्टा को स्थापित करना है। इसमें सीनफेल्ड के साथ माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष बिल गेट्स भी शिरकत करेंगे।

प्रतिष्ठित बिजनेस पत्र 'वाल स्ट्रीट जर्नल' ने गुरुवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के प्रस्तावित विज्ञापन अभियान का विषय 'विंडोज नाट वाल्स' और संदेश 'बाधाओं को तोड़कर विचारों को जोड़ना' है।

समाचाए एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट ने यह विज्ञापन एप्पल के 'मैक वर्सेज पीसी' के जवाब में तैयार किया है। एप्पल के 'मैक्स' को खासी लोकप्रियता मिल रही है।

गौरतलब है कि विंडोज विस्टा जनवरी 2007 में बाजार में उतारा गया था। थोड़े समय में ही इसने दुनिया के प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम का दर्जा हासिल कर लिया। लेकिन एप्पल मैक्स की ओर से इसे अच्छी खासी चुनौती मिल रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+