एनएसजी बैठक के पहले दिन भारत, अमेरिका आशान्वित

मेहरु जाफर

मेहरु जाफर

विएना, 22 अगस्त (आईएएनएस)। विएना में 45 देशों के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की गुरुवार को शुरू हुई दो दिवसीय बैठक के पहले दिन भारत और अमेरिका काफी आशान्वित दिखे।

अमेरिका के हथियार नियंत्रण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक मंत्री जान रुड ने कहा कि हमें आशा है कि इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक में भारत के साथ परमाणु कारोबार पर प्रतिबंध हटाने पर चर्चा हो रही है। अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु करार को कांग्रेस में मंजूरी दिलाने के लिए यह जरूरी है।

रुड ने कहा कि परमाणु सामग्री के व्यापार के लिए एनएसजी के मौजूदा नियमों में ढील एक गंभीर विषय है और बैठक में इस पर गहन विचार विमर्श चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था के मजबूत होने के साथ ही भारत की ऊर्जा जरूरतें भी पूरी होंगी।

भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन को गुरुवार की बैठक शुरू होने से पहले एनएसजी के सदस्य देशों को संबोधित करने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। करीब आधे घंटे की बैठक के बाद वे प्रसन्न और निश्चिंत दिखे।

कोई भी एनएसजी प्रतिनिधि भारत से संबंधित मामले पर बोलना नहीं चाहता है। किंतु एक वरिष्ठ जर्मन राजनयिक ने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल की प्रस्तुति संतोषजनक थी और सदस्य देशों द्वारा उठाए गए सवाल रचनात्मक थे।

सूत्रों के अनुसार आस्ट्रिया, स्विटजरलैंड और आयरलैंड ने भारत के लिए एनएसजी के नियमों में संशोधन किए जाने पर अपनी चिंता प्रकट की।

आलोचकों का कहना है कि परमाणु परीक्षणों पर भारत द्वारा लगाया गया स्वैच्छिक प्रतिबंध पर्याप्त नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+