अमेरिका की इच्छा, भारतीय वायुसेना करे रेड फ्लैग एक्सरसाइज में नियमित हिस्सेदारी

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के जांबाज पायलटों के कौशल से प्रभावित अमेरिकी वायुसेना (यूएसएएफ) ने शुक्रवार को उन्हें आमंत्रित करते हुए कहा कि वे विभिन्न देशों की भागीदारी वाली 'रेडफ्लैग एक्सरसाइज' में नियमित भागीदारी करे।

अमेरिका में नेवादा के वायु सेना अड्डे पर होने वाली रेड फ्लैग एक्सरसाइज को सबसे कठिन सैन्य अभ्यास माना जाता है। भारतीय वायुसेना इस समय इसमें हिस्सा ले रही है। भारत और अमेरिका के अतिरिक्त इस वर्ष फ्रांस और दक्षिण कोरिया की वायुसेना इसमें हिस्सा लेंगी।

अमेरिकी वायुसेना के कैप्टन मार्कस 'स्पाइक' विल्सन ने भारतीय वायुसेना की तारीफ करते हुए कहा, "आईएएफ आधुनिकत विमानों और शानदार नेतृत्व वाली एक विश्वस्तरीय वायुसेना है। हम चाहेंगे कि वह यहां नियमित रूप से हिस्सेदारी करे।"

वैसे तो भारतीय वायुसेना अमेरिका के साथ कई युद्धाभ्यासों में हिस्सा ले चुकी है लेकिन यह पहली बार है जब वह रेडफ्लैग में भाग ले रही है। भारत ने इस अभ्यास पर लगभग एक अरब रुपये खर्च किए। यह अभ्यास 10 अगस्त को शुरू हुआ और भारत इसमें 24 अगस्त तक भागीदारी करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+