उमा भारती का मंच धंसा, जांच के आदेश

भोपाल, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आयोजित भारतीय जनशक्ति पार्टी (भाजश) की सभा का मंच ही धराशायी हो गया। यह हादसा तब हुआ जब पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा भारती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंच पर मौजूद थे।

भोपाल, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आयोजित भारतीय जनशक्ति पार्टी (भाजश) की सभा का मंच ही धराशायी हो गया। यह हादसा तब हुआ जब पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा भारती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंच पर मौजूद थे।

जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। भाजश का आरोप हैं कि प्रदेश सरकार उमा भारती की हत्या कराना चाहती है। वहीं भाजपा उमा भारती की पार्टी के आरोपों को हास्यास्पद करार देती है।

रायसेन के बरेली गांव में गुरुवार को भाजश की एक जनसभा का आयोजन किया गया था। मंच पर उमा भारती के पहुंचते ही वह धराशायी हो गया। उमा भारती और तमाम कार्यकर्ता मंच के बीचों बीच जमीन पर आ गिरे। मंच के ढहते ही सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह उमा भारती को बाहर निकाला गया। इस हादसे में उमा भारती को चोट तो नहीं आई मगर इसे सुरक्षा की बड़ी चूक माना जा रहा है।

रायसेन के कलेक्टर संदीप यादव ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। यादव ने आईएएनएस को बताया कि उमा भारती के आने से पहले पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंच पर थे और उनके आते ही मंच कैसे ढहा, इसकी जांच कराई जा रही है।

भाजश के प्रवक्ता नरेंद्र बिरथरे ने कहा कि प्रदेश सरकार उमा भारती के जनाधार से घबराई हुई है और वह उनकी हत्या की साजिश रच रही है। रायसेन की यह पहली घटना नहीं है इसके पहले भी छतरपुर के बड़ा मलहरा में भी ऐसी ही घटना हो चुकी है। इतना ही नहीं उमा भारती के सुरक्षा कर्मियों को जो वाहन उपलब्ध कराए जाते हैं वे रफ्तार से दौड़ ही नहीं पाते हैं। परिणामस्वरूप उमा भारती और सुरक्षा दस्ते में काफी अंतर रह जाता है।

उधर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह सिसौदिया ने भाजश और उमा भारती के आरोपों को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि उमा भारती अपना खो चुकी अस्तित्व से बौखलाई हुई हैं और इसीलिए कुछ भी होने पर वे सारे आरोप भाजपा और सरकार पर मढ़ देती हैं। सिसौदिया की सलाह है कि उमा भारती भाजपा पर आरोप लगाने की बजाए अपनी स्थिति का आंकलन करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+