पैसे और तनाव ने उड़ाई ब्रितानियों की नींद

लंदन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बढ़ते तनाव और वित्तीय परेशानियों ने ब्रितानी लोगों की नींदें उड़ा दीं हैं। ब्रितानी वयस्कों में से एक चौथाई आधी रात से पहले बिस्तर पर जाना पसंद नहीं करते, उनमें भी हर 10 में से एक वयस्क रात एक बजे तक जागता रहता है।

एक वर्ष पहले जहां औसतन प्रत्येक ब्रितानी रात 10.47 बजे सोने चला जाता था, वहीं अब रात 11.04 बजे बिस्तर पर जाता है। ब्रिटेन में 3 हजार लोगों पर किए गए एक सर्वेक्षण में 61 फीसदी लोगों ने कहा कि वे सोफे पर ही सो जाते हैं, क्योंकि दिन के कामकाज के बाद वे काफी थक जाते हैं।

सर्वेक्षण में एक चौथाई से अधिक लोगों ने कहा कि उन्हें अपने विभिन्न रिश्तों से जुड़ी समस्याओं और वित्तीय परेशानियों के कारण नींद नहीं आती। इसके अलावा 26 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें नौकरी संबंधी तनाव के चलते नींद नहीं आती।

शोध को अंजाम देने वाले 'नाक्टर्नल क्रैंप क्रैंपेक्स' के एक प्रवक्ता ने कहा, "भागमभाग वाली जीवन शैली और लगातार काम करने से ब्रितानी लोगों की नींद प्रभावित हुई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+