बीजिंग ओलंपिक : चोट के कारण इवानोविक हटीं

बीजिंग, 11 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी सर्बिया की अना इवानोविक ओलंपिक की टेनिस स्पर्धा से बाहर हो गईं। महिलाओं के एकल वर्ग में पदक की दावेदार मानी जा रहीं इवानोविक ने दाएं हाथ के अंगूठे में चोट के कारण ओलंपिक से हटने का फैसला किया।

ओलंपिक टेनिस सेंटर में पत्रकारों को अपने फैसले से अवगत कराते हुए इवानोविक ने कहा, "मेरे करियर का यह सबसे कठिन समय है। मैं अपने करियर का सबसे कठिन फैसला ले रही हूं। मैंने अंगूठे की चोट के कारण ओलंपिक से हटने का फैसला कर लिया है। मैं इस महान आयोजन का हिस्सा बने रहना चाहती थी, लेकिन शायद होनी को यह मंजूर नहीं था।"

सोमवार को सर्बिया की एक अन्य खिलाड़ी जेलेना जानकोविक अना को पछाड़कर विश्व वरीयता क्रम में पहले स्थान पर आ जाएंगी। ओलंपिक की टेनिस प्रतियोगिता के पहले दौर में अना को उक्रेन की मैरिया कोरित्सेवा से भिड़ना था। अना ने कहा कि वे सीधे अपने घर जाएंगी, जहां उनका पूरा ध्यान जल्द फिट होकर अमेरिकी ओपन के लिए तैयारी करने पर होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+