गाले टेस्ट : भारत का नौवां विकेट गिरा (लीड-7)

गाले, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच श्रीलंका के गाले क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पहले सत्र में भारत ने 323 रन पर अपने नौ विकेट गंवा दिए हैं।

भारत का नौवां विकेट जहीर खान के रूप में गिरा। जहीर दो रन बनाकर मुथैया मुरलीधरन के दूसरे शिकार बने।

भारत का आठवां विकेट हरभनजन सिंह के रूप में गिरा था। वे केवल एक रन बना सके। उनका विकेट युवा स्पिनर असंथा मेंडिस के खाते में गया। मेंडिस ने मैच में अपना पांचवां विकेट लिया।

कप्तान अनिल कुंबले के रूप में भारत ने अपना सातवां विकेट गंवाया था। वे चार रन बनाकर मुरलीधरन के शिकार बने। कुंबले ने 32 गेंदों का सामना किया। कोलंबो टेस्ट मैच में कुल 11 विकेट लेकर भारत की हार की कहानी लिखने वाले मुरलीधरन ने इस मैच में पहला विकेट झटका।

भारत का छठा विकेट विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के रूप में गिरा था। वे सात रन बनाकर पगबाधा आउट हुए थे। भारत का यह विकेट 290 के कुल योग पर गिरा थे। कार्तिक का विकेट मेंडिस ने लिया।

भारत का पांचवां विकेट 278 के कुल योग पर गिरा था। वीवीएस लक्ष्मण 39 रन बनाकर मेंडिस की गेंद पर थिलान समरवीरा के हाथों कैच आउट हुए थे। लक्ष्मण ने 84 गेंदों पर चार चौके लगाए थे।

सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 216 गेंदों पर 22 चौकों और चार छक्कों की मदद से 197 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि नए बल्लेबाज इशांत शर्मा बिना खाता खोले उनका साथ दे रहे हैं।

इससे पहले, गुरुवार को मैच के पहले दिन बारिश के कारण निर्धारित 90 ओवर का खेल संभव नहीं हो सका था, इसी कारण शुक्रवार को मैच नियत समय सुबह 10.15 बजे से 30 मिनट पहले शुरू किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+