जम्मू हवाई अड्डे पर फारुक और मेहबूबा को प्रदर्शनकारियों ने रोका

जम्मू, 1 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) से जमीन वापस लिए जाने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को जम्मू हवाई अड्डे पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता मेहबूबा मुफ्ती को तीन घंटे से अधिक समय तक रोके रखा।

अब्दुल्ला और मुफ्ती राज्यपाल द्वारा आहुत सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए श्रीनगर से जम्मू आए थे। दोनों नेताओं के जम्मू पहुंचने की खबर लीक होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया और पथराव किया।

राज्य सरकार ने दोनों नेताओं को राजभवन पहुंचाने के लिए हेलीकाप्टर की सुविधा देने का प्रस्ताव दिया, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। राज्य सरकार के प्रस्ताव के बारे में जब प्रदर्शनकारियों को खबर मिली तो उन्होंने राजभवन की ओर रूख कर लिया।

हवाई अड्डे से राजभवन जाने वाले रास्ते पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात करने के बाद ही दोनों नेता हवाई अड्डे से निकल पाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+