आजमगढ़ में स्कूली बच्चों से भरी नाव डूबी, 11 मरे (लीड-1)

आजमगढ़, 1 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर-प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आज टोंस नदी में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलट जाने से मरने वाले बच्चों की संख्या 11 पहुंच गई है। 10 बच्चों को सुरक्षति नदी से निकाल लिया गया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन की तरफ से मृतक बच्चों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है।

आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय गर्ग ने आईएएनएस को बताया कि जिले के कंधरापुरा थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में हादसा उस समय हुआ जब एक नाव में सवार 24 बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि 10 बच्चों के शव पहले ही निकाल लिए गए थे जबकि तैराकों की मदद से एक और बच्चे का शव निकाल लिया गया है। इसके अलावा 10 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 बच्चे और नाविक तैरकर पहले ही बाहर निकल आए।

उन्होंने बताया कि स्थानीय टोंस नदी में बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+