राघव पाण्डेय देश नए पेट्रोलियम सचिव
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। राघव शरण पाण्डेय ने शुक्रवार को देश के नए पेट्रोलियम सचिव का कार्यभार संभाल लिया।
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। राघव शरण पाण्डेय ने शुक्रवार को देश के नए पेट्रोलियम सचिव का कार्यभार संभाल लिया।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान वे तेल कंपनियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं के हितों के बीच संतुलन स्थापित करने का अधिकतम प्रयास करेंगे।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1972 बैच के नागालैंड कैडर के अधिकारी पाण्डेय इससे पहले इस्पात सचिव के पद पर कार्यरत थे। पाण्डेय ने आज एम.एस. श्रीनिवासन का स्थान लिया जो गुरुवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए।
बतौर पेट्रोलियम सचिव केंद्रीय तेल व प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवड़ा के साथ हुई अपनी पहली बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पाण्डेय ने कहा कि इस सेक्टर में चुनौतियों की कमी नहीं है।
मांग व आपूर्ति से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए पाण्डेय ने कहा कि अर्थव्यवस्था में विस्तार के साथ ही तेल की मांग में तेजी आना लाजिमी है। उनके मुताबिक वे तेल व गैस की आपूर्ति को घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तर पर बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
