मप्र में कम उपस्थिति वाले छात्रों के नाम वेबसाइट पर होंगे

भोपाल, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों में छात्रों की कम उपस्थिति को लेकर उच्च शिक्षा विभाग चिंतित है और इस स्थिति में बदलाव लाने के लिए विभाग ने एक नायाब तरीका अपनाया है। इसके तहत 50 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्रों के नाम उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे।

प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति पिछले कुछ वषों से विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। उपस्थिति के लिए की गई नई व्यवस्था के मुताबिक छात्रों को उपस्थिति पत्रकों पर हस्ताक्षर करने होंगे। इन उपस्थिति पत्रकों को अगले माह की तीन तारीख तक संबंधित क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक को भेजी जाएगी।

विभिन्न विद्यालयों से आई उपस्थिति से संबंधित जानकारी में से महाविद्यालयवार उन छात्रों की सूची तैयार होगी जिनकी उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम होगी। इस सूची को आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा और उसे उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।

उच्च शिक्षा आयुक्त आशीष उपाध्याय द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक निजी एवं शासकीय महाविद्यालयों में कम उपस्थिति वाले छात्रों की जानकारी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक एकत्रित करेंगे। उपाध्याय ने महाविद्यालयों के प्राचार्यो को प्रदेश में लागू की गई सेमिस्टर प्रणाली को कारगर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+