गाले टेस्ट : श्रीलंका के 5 विकेट गिरे (लीड-15)

गाले, 1 अगस्त (आईएएनएस)। गाले क्रिकेट स्टेडियम में भारत के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रीलंका ने 54 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन बना लिए हैं।

उसका पहला विकेट महज चार रनों के योग पर गिरा था। हालांकि इसके बाद मलिंदा वर्णपुरा और कुमार संगकारा ने दूसरे विकेट के लिए 134 रन जोड़कर उसे अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया, लेकिन अंतिम सत्र में महज एक रन के अंतराल में एक-एक करके उसके दो विकेट गिर गए।

श्रीलंका का चौथा विकेट थिलान समरवीरा के रूप में 192 के कुल योग पर गिरा। समरवीरा 14 रन बनाकर हरभजन सिंह के तीसरे शिकार बने। इसी स्कोर पर हरभजन ने तिलकरत्ने दिलशान को भी पेवेलियन चलता कर श्रीलंका को बड़ा झटका दिया। दिलशान खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि एक छोर पर कप्तान माहेला जयवर्धने 35 रन बनाकर डटे हुए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज प्रसन्ना जयवर्धने बिना खाता खोले उनका साथ दे रहे हैं।

श्रीलंका का दूसरा विकेट 137 रन पर सलामी बल्लेबाज मलिंदा वर्णपुरा के रूप में गिरा, जबकि तीसरे विकेट के रूप में 144 रन के कुल योग पर कुमार संगकारा आउट हुए। मेजबान टीम का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज माइकल वेंडोर्ट के रूप में चार रन के कुल योग पर गिरा था। वेंडोर्ट चार रन बनाकर जहीर खान की गेंद पर राहुल द्रविड़ के हाथों लपके गए।

हालांकि वर्णपुरा और संगकारा ने दूसरे विकेट के लिए 134 रनों की बेशकीमती साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। 66 रन बनाने के बाद वर्णपुरा हरभजन सिंह के शिकार बने। उन्होंने 97 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाए। अभी स्कोर में सात रन ही जुड़े थे कि हरभजन सिंह ने संगकारा को भी आउट कर दिया। संगकारा ने 120 गेदों पर नौ चौकों की मदद से 68 रन बनाए। हरभजन सिंह अब तक इस मैच में चार विकेट चटका चुके हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 201 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा गौतम गंभीर ने 56 रन बनाए। वीवीएस लक्ष्मण ने भी 39 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से युवा स्पिनर असंथा मेंडिस ने सबसे अधिक छह विकेट लिए।

इससे पहले, गुरुवार को मैच के पहले दिन बारिश के कारण निर्धारित 90 ओवर का खेल संभव नहीं हो सका था, इसी कारण शुक्रवार को मैच नियत समय सुबह 10.15 बजे से 30 मिनट पहले शुरू किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+