सुरजीत के निधन पर कांग्रेस और भाजपा ने शोक जताया

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वयोवृद्ध नेता हरिकिशन सिंह सुरजीत के निधन पर सत्ताधारी कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुरजीत के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे देश की राजनीति की मजबूत आवाज थे। कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "सोनिया गांधी ने सुरजीत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है और अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।"

उन्होंने कहा, "सुरजीत की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि जहां संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी, वहां भी वे अपनी क्षमता के बल पर कोई न कोई रास्ता निकाल लेते थे क्योंकि हर दल में उनके मुरीद व प्रशंसक थे।"

उन्होंने कहा, "सुरजीत ने हमेशा प्रयास किया कि धर्मनिरपेक्ष ताकतें एकजुट रहें और सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से दूर रखा जाए। वे कहा करते थे कि सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से जितना दूर रखा जाएगा देश उतना ही सुरक्षित रहेगा।"

लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सुरजीत के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "उनके निधन से भारतीय राजनीति ने एक मार्क्‍सवादी आंदोलन का समर्पित कार्यकर्ता खो दिया।"

उन्होंने कहा, "मुझे वे दिन आज भी याद हैं जब वाम दल और भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह की सरकार को समर्थन दिया था। उन दिनों मैं हर सप्ताह उनसे मिला करता था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+