आदित्य चोपड़ा ने मेरा पैसा नहीं रोका-कुणाल कोहली
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। हाल में प्रदर्शित फिल्म 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' के निर्देशक कुणाल कोहली ने इन खबरों को गलत बताया है, जिनमें कहा गया है कि आदित्य चोपड़ा इस फिल्म से हुए मुनाफे को साझा करना नहीं चाहते।

कोहली ने मुंबई से आईएएनएस के साथ फोन पर बातचीत में कहा, "मेरे और आदित्य के बीच कोई विवाद नहीं है और जो खबरें आई हैं, वह पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं। आदित्य के पास मेरी कोई धनराशि बकाया नहीं है।"
उन्होंने कहा, "कितनी अजीब बात है कि कोई बेवकूफ व्यक्ति आपके बारे में लेख लिखता है और उस पर सफाई देने के लिए आपको 10 लेखों की जरूरत पड़े।"
यह फिल्म 27 जुलाई को प्रदर्शित हुई थी। फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री रानी मुखर्जी प्रमुख भूमिका में थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अधिक मुनाफा नहीं कमा पाई।
एक सवाल के जवाब में कोहली ने कहा, "मैं और आदित्य काफी अच्छे मित्र हैं और जीवन में फिल्मों का हिट या फ्लॉप होना लगा रहता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications