बर्न्‍स की टिप्पणी का जवाब दें प्रधानमंत्री : भाजपा

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते के शिल्पकारों में से एक निकोलस बर्न्‍स के उस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जवाब मांगा है जिसमें उन्होंने कहा था कि परमाणु करार संपन्न हो जाने के बाद भारत यदि भविष्य में परमाणु विस्फोट करेगा तो अमेरिका अपने राष्ट्रीय हित में भारत के साथ किए गए परमाणु करार को रद्द कर सकता है।

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने पार्टी मुख्यालय में नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "निकोलस बर्न्‍स ने गुरुवार को परमाणु करार के बारे में जो बातें कही है, वह हमारी उन आशंकाओं की आधिकारिक पुष्टि है, जो हम लगातार संसद और संसद से बाहर कहते रहे हैं।"

उन्होंने कहा भाजपा हमेशा से ही परमाणु करार के बारे में यह सवाल उठाती रही है कि करार देश हित में नहीं है, क्योंकि करार के बाद भारत यदि परमाणु विस्फोट करता है तो इस परिस्थिति में अमेरिका चाहे तो करार रद्द कर सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कई मौकों पर संसद व संसद से बाहर इस बारे में सफाई देने की कोशिश की लेकिन दोनों ही नेता कोई सार्थक जवाब नहीं दे पाए।

प्रसाद ने सरकार पर देश को गुमराह करने करने का आरोप लगाते हुए कहा कि निकोलर्स बर्न्‍स एक जानकार व्यक्ति हैं और परमाणु करार के मुख्य शिल्पकार रहे हैं, ऐसे में उनकी टिप्पणी मायने रखती है। इसलिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बर्न्‍स की टिप्पणी पर जवाब देना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+