अमरनाथ विवाद: राज्यपाल से अब और वार्ता नहीं करेंगे प्रदर्शनकारी (लीड-1)

जम्मू , 1 अगस्त (आईएएनएस)। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को आवंटित जमीन वापस लिए जाने का विरोध कर रहे 30 संगठनों के समूह अमरनाथ यात्रा संघर्ष समिति (एवाईएसएस) के नेताओं ने शुक्रवार को राज्यपाल एन.एन.वोहरा से अब कोई वार्ता नहीं करने निर्णय लिया है।

दोनों पक्षों के गुरुवार की वार्ता बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गई थी। एवाईएसएस के प्रवक्ता तिलक राज शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि जब तक राज्यपाल कोई ठोस प्रस्ताव नहीं भेजते, तब तक उनके साथ फिर बातचीत करने कर कोई मतलब नहीं होगा।

जबकि इससे पहले शर्मा ने कहा था कि जब तक अपने लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और साथ-साथ वार्ता भी जारी रहेगी। लेकिन जब सैकड़ों लोगों ने तिलक राज शर्मा और संघर्ष समिति के संयोजक लीलाकरण के आवास पर एकत्रित होकर उनसे कहा कि वार्ता से पहले जमीन मिलनी चाहिए, तो उन्होंने अपना रूख बदल लिया।

उधर राज्यपाल वोहरा ने जम्मू के प्रमुख नागरिकों और सभी पार्टियों के नेताओं की एक बैठक बुलाई है। आंदोलनकारियों के नेताओं ने उन्हें किसी प्रकार का समझौता नहीं करने की चेतावनी दी है।

इस बीच शुक्रवार को जम्मू में लगातार नौवें दिन भी बंद जारी रहा। दुकानें, स्कूल और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

इंडेा-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+