शेयर बाजारों ने की भरपाई(लीड-1)
मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रिलायंस इंडस्ट्रीज, धातु, पूंजीगत वस्तुओं व तेल और गैस खंड के शेयरों में हुई भारी खरीद के चलते देश के शेयर बाजारों में आई शुरुआती नरमी की भरपाई देखी जा रही है।
मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रिलायंस इंडस्ट्रीज, धातु, पूंजीगत वस्तुओं व तेल और गैस खंड के शेयरों में हुई भारी खरीद के चलते देश के शेयर बाजारों में आई शुरुआती नरमी की भरपाई देखी जा रही है।
टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं, दूरसंचार आटो, रियल्टी व औषधि खंड के शेयरोंे में हालांकि अभी भी बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' भारतीय समयानुसार भारतीय समयानुसार 11 बजकर 56 मिनट पर 45.03 अंक यानी 0.31 फीसदी की कमजोरी से 14,310.72 के स्तर पर दर्ज किया गया। बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक तो सुबह की नरमी से उबरकर मजबूत चल रहे हैं।
मिडकैप सूचकांक जहां 11.35 अंक यानी 0.20 फीसदी की मजबूती से 5,578.72े के स्तर पर देखा गया, वहीं स्मालकैप सूचकांक 16.04 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी से 6,928.83 के स्तर पर दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई ) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' समान अवधि के दौरान 0.61 फीसदी की नरमी से 4,306.55 के स्तर पर दर्ज किया गया।
समान अवधि के दौरान बीएसई में कुल 1,482 शेयरों के भाव में तेजी दर्ज की गई। कुल 1,452 शेयरों के भाव में नरमी आई जबकि 220 शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।
कारोबार के दौरान जिन कंपनियों के शेयरों के भाव गिरे उनमें प्रमुख हैं:- मारुति, डीएलएफ व टाटा पावर । जयप्रकाश एसोसिएट्स, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, सुजलान एनर्जी व सन फर्मा के शेयरों में तेजी देखी गई।
इससे पहले बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई ) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' भारतीय समयानुसार दस बजकर 34 मिनट पर 235.81 अंक यानी 1.64 फीसदी की कमजोरी से 14,119.94 के स्तर पर दर्ज किया गया। बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
मिडकैप सूचकांक जहां 26.04 अंक यानी 0.47 फीसदी की नरमी से 5,541.33 के स्तर पर देखा गया, वहीं स्मालकैप सूचकांक 27.06 अंक यानी 0.39 फीसदी की कमजेारी से 6,885.73 के स्तर पर दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई ) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी समान अवधि के दौरान 1.63 फीसदी की नरमी से 4,262.15 के स्तर पर दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
