अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोर

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के मद्देनजर लंदन हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है। लंदन हाजिर बाजार में आज सोना 2.55 डालर की नरमी से 910.75 डालर प्रति औंस दर्ज किया गया।

नाइमेक्स के कामेक्स डिवीजन में गुरुवार को सोने का दिसंबर वायदा हालांकि 10.40 डालर की मजबूती से 922.70 डालर प्रति औंस बंद हुआ । न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमेक्स) में गुरुवार को तेल का सितंबर वायदा 2.69 डालर प्रति बैरल की गिरावट से 124.08 डालर प्रति बैरल बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में कल आई तेजी के लिए अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अनुमान से कम विकास दर के मद्देनजर यूरो के मुकाबले डालर में आई नरमी जिम्मेदार रही।

ब्यूरो आफ इकोनोमिक एनालिसिस से गुरुवार को जारी नतीजों के मुताबिक वर्ष 2008 की दूसरी तिमाही के दौरान अमेरिकी अर्थव्यवस्था में विकास दर 1.9 फीसदी दर्ज की गई। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में विकास दर हालांकि वर्ष 2008 के प्रथम तिमाही के पुनरीक्षित 0.9 फीसदी से ज्यादा है लेकिन 2.3 फीसदी से कम है।

इससे पहले ब्लूमबर्ग फाइनेंशियल न्यूज ने अपने सर्वेक्षण में अनुमान लगाया था कि आलोच्य अवधि के दौरान विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में विकास दर 2.3 फीसदी रह सकती है। इन आंकड़ों के जारी होने के बाद अंतर बैंकिंग मुद्रा विनिमय बाजार में यूरो डालर के मुकाबले 1.5699 डालर की ऊंचाई तक चली गई। निवेशकों को फिलहाल अमेरिकी श्रम विभाग से आज जारी होने वाले पेरोल आकड़ों का बेसब्री से इंतजार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+