मेरे संबंधों को लेकर होने वाली अधिकतर चर्चाएं गलत: सोहा
सुभाष के. झा
सुभाष के. झा
मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बालीवुड की अभिनेत्री सोहा अली खान और तमिल फिल्मों के अभिनेता सिद्धार्थ के प्रेम-प्रसंगों की इन दिनों खूब चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन इससे जुड़े सवाल को सोहा हंसी में टाल देती हैं।
सोहा ने आईएएनएस से बातचीत में शुक्रवार को कहा, "समाचार पत्रों में जो चर्चाएं हो रही हैं, मुझे उसपर काफी हंसी आती है। मैं इन बातों को स्वीकार नहीं कर सकती और न ही इसका खंडन करुं गी, लेकिन यह जरूर कहना चाहूंगी कि इनमें छपने वाली अधिकांश बातें पूरी तरह गलत हैं।"
उल्लेखनीय है कि सोहा और सिद्धार्थ 'रंग दे बसंती' फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं। सोहा ने कहा, "मैं अपने भाई सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के संबंधों को लेकर होने वाली चर्चाओं पर भी कोई टिप्पणी नहीं करुं गी। वैसे भी उनके संबंधों पर टिप्पणी करना मुझे बड़ा ही उबाऊ काम लगता है।"
बातचीत में सोहा ने कहा, "जब मैं शादी करुं गी, उस समय खुद इसके बारे में सबको जानकारी दूंगी।"
सिद्धार्थ से संबंध विच्छेद को लेकर समाचार पत्रों में छपी खबर पर उन्होंने कहा, "इन खबरों को पूरी तरह गढ़ा गया है। वे लोग चाहते हैं कि इन बातों से रूठकर मैं अपनी प्रतिक्रिया दूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
