सार्क सम्मेलन : कोलंबो में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत

कोलंबो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सदस्य देशों के 15 वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शुक्रवार की दोपहर यहां गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कोलंबो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सदस्य देशों के 15 वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शुक्रवार की दोपहर यहां गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राजधानी से 40 किलोमीटर दूर स्थित भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रत्नासिरी विक्रमनायके ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कई अन्य श्रीलंकाई मंत्री भी उनके साथ थे।

हवाई अड्डे पर श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने उन्हें 'गार्ड ऑफ आनर' दिया और उसके बाद वे भारतीय वायुसेना के एक हेलीकाप्टर से कोलंबो रवाना हो गए।

डा. सिंह यहां श्रीलंका समेत अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और मालदीव के नेताओं के साथ दो दिवसीय सार्क शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का आयोजन भंडारनायके स्मृति अंतर्राष्ट्रीय सभाकक्ष में होना है।

सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री के अलावा, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई, श्रीलंकाई राष्ट्रपति महेंदा राजपक्षे, मालदीव के राष्ट्रपति मैमून अब्दुल गयूम के साथ नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला, बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार फखरुद्दीन अहमद, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी और भूटान के प्रधानमंत्री जिग्मे थिनले भाग लेंगे।

मनमोहन सिंह शुक्रवार की शाम श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस बीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने अन्य देशों के नेता भी कोलंबो पहुंचने लगे हैं।

सम्मेलन स्थल पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर कोलंबो और उसके आसपास के इलाकों में 19 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+