'अमिताभ बच्चन का कनाडा दौरा आपसी सहमति से रद्द हुआ'
टोरंटो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बालीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को प्रमोट करने वाली ईथनिक गुरु नामक कंपनी कनाडा की विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट कंपनी से संबंध टूटने की खबर को अफवाह करार दिया है।
टोरंटो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बालीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को प्रमोट करने वाली ईथनिक गुरु नामक कंपनी कनाडा की विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट कंपनी से संबंध टूटने की खबर को अफवाह करार दिया है।
अगस्त महीन में 'वैंकूवर शो' के लिए अमिताभ को कनाडा दौरे पर जाना था, लेकिन यात्रा बीच में ही रद्द हो गई। दौरे का आयोजन विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट कंपनी ने किया था।
इसके बाद ही दोनों कंपनियों के बीच संबंध टूटने की खबरें आई थीं। कनाडा की विजक्राफ्ट कंपनी ने कहा, "दौरे को आपसी सहमति से रद्द किया गया है।"
ईथनिक गुरु ने लिखित वक्तव्य में आईएएनएस को बताया, "दोनों कंपनियों के बीच मजबूत रिश्ता कायम है। कनाडा की विजक्राफ्ट कंपनी के साथ हम लोग भविष्य में अन्य योजनाओं पर काम करेंगे।"
टोरंटो स्थित आयोजक कंपनी ने इस बात से इंकार किया है कि टिकट की बिक्री कम होने की वजह से शो रद्द किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
