आईएईए मंजूरी पर प्रधानमंत्री ने जताई खुशी
कोलंबो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के संचालक मंडल द्वारा भारत केंद्रित निगरानी (सेफगार्ड) समझौते को मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है।

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के 15वें शिखर बैठक में हिस्सा लेने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे प्रधानमंत्री ने एक बयान जारी कर कहा, "मुझे बेहद खुशी है कि आईएईए की संचालक मंडली ने भारत केंद्रित निगरानी समझौते को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि भारत ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसकी वे सराहना करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications