सार्क सम्मेलन: श्रीलंका के साथ जल्द रक्षा करार का इच्छुक है पाक
कोलंबो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका को हथियार आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में से एक पाकिस्तान ने राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से दोनों देशों के बीच प्रस्तावित रक्षा सहयोग समझौते की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने का आग्रह किया है।

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के 15 वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने कोलंबो पहुंचे पाकिस्तानी विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा कि प्रस्तावित रक्षा समझौते से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।
कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने प्रस्तावित रक्षा समझौते का मसौदा पहले ही श्रीलंका के सामने पेश कर दिया है और वे चाहते हैं कि श्रीलंका इस मामले पर शीघ्र कदम उठाए।
पाक विदेशमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में श्रीलंका की सहायता का दावा करते हुए कहा कि उनके देश ने कठिन समय में श्रीलंका को सैनिक सहायता दी है।
कुरैशी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सैनिक सहयोग के वर्तमान प्रबंध से वे संतुष्ट हैं और श्रीलंका के साथ रक्षा सहयोग निश्चित रूप से भविष्य में भी जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications