ओलंपिक में नहीं खेल सकेंगी मारिया शारापोवा
मांट्रियल, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रूस की शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा बीजिंग ओलंपिक में शिरकत नहीं कर सकेंगी। गुरुवार को मांट्रियल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के एक मुकाबले के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण शारापोवा को ओलंपिक से दूर रहना पड़ेगा।
यूरोप की खेल बेवसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' ने शारापोवा के हवाले से लिखा है, "मैच के दौरान लगी चोट के बाद मुझे एहसास हो गया गया था कि कुछ गड़बड़ है। मेरे कंधे का एमआरआई टेस्ट कराने के बाद चिकित्सक ने साफ तौर पर कह दिया कि मैं ओलंपिक में शिरकत न ही करूं तो अच्छा रहेगा।"
शारापोवा ओलंपिक में शिरकत नहीं कर पाने को लेकर निराश हैं। उन्होंने कहा, "निराशा तो है, लेकिन क्या किया जा सकता है। आने वाले दिनों में मैं फिट होकर कम से कम अमेरिकन ओपन में अच्छा प्रदर्शन करूंगी।"
शारापोवा मांट्रियल से सीधे न्यूयार्क रवाना होंगी, जहां वे अपना इलाज कराएंगी। शारापोवा के अलावा पुरुष खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के मार्कस बघदातिस भी कलाई की चोट के कारण ओलंपिक में शिरकत नहीं कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
