उप्र के डीजीपी की एसएमएस अपील, अफवाहों से रहें सावधान

लखनऊ, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बंगलौर और अहमदाबाद में बम विस्फोटों के बाद उत्तरप्रदेश में भी बम धमाके करने की अफवाहों ने पुलिस महकमे की मुसीबतें बढ़ा दी है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विक्रम सिंह ने गुरुवार रात आम लोगों को एसएमएस भेजकर आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

पुलिस महानिदेशक के स्टाफ अफसर राजेश साहनी ने कहा कि पुलिस महानिदेशक ने ढाई करोड़ लोगों को एसएमएस भेजकर उनसे आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने और अराजक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

पुलिस महानिदेशक ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), वोडाफोन, आईडिया, टाटा इंडिकॉम, एयरटेल और रिलायंस के उपभोक्ताओं को भेजे संदेश में कहा है कि अगर लोगों को अपने आस-पास कोई भी संदिग्ध वस्तु नजर आए तो उन्हें तत्काल 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित करना चाहिए।

साहनी ने कहा कि इन संदेशों को भेजने का मकसद जनता में अराजक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भय को मिटाना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+