नेपाल मे फल-फूल रहा है अश्लीलता का कारोबार
काठमांडू, 1 अगस्त (आईएएनएस)। हिमालय की खूबसूरत वादियों में बसा नैसर्गिक सौंदर्य का पर्याय नेपाल इन दिनों एकदम अलग कारणों से चर्चा में है। नेपाल इन दिनों अश्लील वीडियो और वेबसाइट्स के जाल में उलझा हुआ है।
काठमांडू, 1 अगस्त (आईएएनएस)। हिमालय की खूबसूरत वादियों में बसा नैसर्गिक सौंदर्य का पर्याय नेपाल इन दिनों एकदम अलग कारणों से चर्चा में है। नेपाल इन दिनों अश्लील वीडियो और वेबसाइट्स के जाल में उलझा हुआ है।
सस्ते कैमरों, मोबाइल फोन और कंप्यूटरों के कारण अचानक यहां घरेलू सेक्स वीडियोज और अश्लील वेबसाइट्स की बाढ़ आ गई है।
सन 80 के दशक तक जहां ऐसी फिल्मों की भारत और बैंकाक से तस्करी की जाती थी, वहीं अब ये फिल्में नेपाल के घरों में बनने लगी हैं। यहां के बाजारों में इन दिनों 'एक्सक्लूसिव नेपाली सेक्स' और ऐसे ही अनेक नामों वाली डीवीडी की भरमार है।
पूरे मामले में सबसे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि जिन युवक-युवतियों को इन फिल्मों में दिखाया जाता है, उन्हें इस बात का भान भी नहीं होता कि उनकी 'ब्लू फिल्म' (अश्लील फिल्म) बनाई जा रही है। इसके अलावा नेपाल में बच्चों के सेक्स वीडियो की भी भरमार है।
स्मारिका बेचने वाली एक महिला ने 'नेपाली टाइम्स' नामक पत्रिका को बताया कि उसने एक डच पर्यटक के साथ संबंध बनाए थे। उस व्यक्ति ने बिना उसकी जानकारी के उन क्षणों को कैमरे में कैद कर लिया और अब उसकी ब्ल्यू फिल्म नेपाल में और इंटरनेट पर खुलेआम बिक रही है। महिला ने पत्रिका को बताया कि वह इतनी परेशान है कि अपनी दुकान पर भी नहीं जा पा रही है।
इसी तरह एक अन्य महिला का सेक्स वीडियो बाजार में आ जाने के बाद उसके पिता ने शर्म के मारे आत्महत्या करने की कोशिश की।
पत्रिका के अनुसार, "नेपाली युवतियां बरसों से अपने पतियों और मित्रों के हाथों शोषित होती रही हैं और अब इन घटनाओं को बाजार में बेचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।"
अब तो आलम तो है कि पश्चिमी देशों के पर्यटक जो पहले ऐसे कामों के लिए थाइलैंड और कंबोडिया जाया करते थे अब वे नेपाल का रुख करने लगे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
