रोनेन ने की वाणिज्य दूत नीलम डे के कार्यो की सराहना
न्यूयार्क, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में भारतीय राजदूत रोनेन सेन ने इस महीने के अंत में अवकाश प्राप्त करने जा रही न्यूयार्क में भारतीय महावाणिज्य दूत नीलम डे के कार्यो की सराहना की है।
न्यूयार्क, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में भारतीय राजदूत रोनेन सेन ने इस महीने के अंत में अवकाश प्राप्त करने जा रही न्यूयार्क में भारतीय महावाणिज्य दूत नीलम डे के कार्यो की सराहना की है।
सेन ने कहा कि डे ने अमेरिका मे भारतीय छवि को ऊंचा उठाने और दोनों देशों को और नजदीक लाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
अमेरिका में भारत के चार वाणिज्य दूतावासों में सबसे महत्वपूर्ण न्यूयार्क में डे अक्टूबर 2005 में नियुक्त हुई थीं। इस समय मोरक्को में भारत के राजदूत प्रभुदयाल डे का स्थान ग्रहण कर सकते हैं।
आईएएनएस को भेजे एक ई-मेल में सेन ने कहा कि महावाणिज्य दूत वास्तव में भारत की एक उत्कृष्ट प्रतिनिधि हैं। उन्होंेने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, शैक्षणिक, व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
नीलम डे (60 वर्ष) ने अपना करियर भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी के रूप में शुरू किया। वह डेनमार्क और आइवरी कोस्ट में राजदूत रहीं। न्यूयार्क में नियुक्त होने के पूर्व वे विदेश विभाग में बांग्लादेश, श्रीलंका और म्यांमार क्षेत्र की प्रमुख थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
