मेदवेदेव को देश का नेता नहीं मानते रूसी
मास्को, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रूस के 10 प्रतिशत से भी कम लोग नए राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव को देश के वास्तविक नेता के रूप में देखते हैं। यह निष्कर्ष जुलाई में हुए एक जनमत सर्वेक्षण में सामने आया है।
जब सर्वेक्षण में शामिल लोगों से पूछा गया कि देश में वास्तविक शक्ति किसके हाथ में है, तो 36 फीसदी से ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री व्लादीमीर पुतिन का नाम लिया। केवल नौ प्रतिशत व्यक्तियों ने कहा कि वास्तविक ताकत राष्ट्रपति के हाथ में है।
सर्वेक्षण में शामिल 47 प्रतिशत लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति राजनीतिक शक्ति में साझेदारी कर रहे हैं। आठ प्रतिशत लोगों ने कोई उत्तर नहीं दिया।
मार्च में मेदवेदेव के निर्वाचित होने के बाद लेकिन पुतिन के पद छोड़ने से पहले किए गए इसी प्रकार के एक अन्य सर्वेक्षण में दोनों नेताओं के बीच सत्ता की शक्तियों में हिस्सेदारी के प्रश्न पर भी 47 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि दोनों के बीच शक्तियों का समान रूप से बंटवारा है।
लेकिन उस समय पुतिन को 21 प्रतिशत और मेदवेदेव को 20 फीसदी लोगों ने वास्तविक नेता माना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
