कॉफी का निर्यात बढ़ा

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ष 2008 के प्रथम सात महीनों के दौरान देश से कॉफी के निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान कुल एक लाख 50 हजार 132 टन कॉफी का निर्यात किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के एक लाख 42 हजार 132 टन के मुकाबले 6.2 फीसदी ज्यादा है।

कॉफी बोर्ड से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार आलोच्य अवधि के दौरान कुल 75 हजार 770 टन राबस्टा कॉफी का निर्यात किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 74 हजार 681 टन के मुकाबले ज्यादा है। आलोच्य अवधि के दौरान अरेबिका कॉफी के निर्यात में भी 20.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वर्ष 2008 के प्रथम सात महीनों के दौरान कुल 36 हजार 827 टन अरेबिका कॉफी का निर्यात किया गया।

कॉफी बोर्ड के अनुसार आलोच्य अवधि के दौरान वार्षिक तौर पर कुल 2 लाख 23 हजार 565 टन कॉफी का निर्यात किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 फीसदी कम है।

उल्लेखनीय है कि विश्व के पांचवें बड़े कॉफी निर्यातक देश भारत में कॉफी का विपणन वर्ष जनवरी और दिसंबर के मध्य होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+