कंपनी बदलकर भी आप रख सकते हैं पुराना मोबाइल नंबर

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मोबाइल फोन के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है कि वे सेवा से असंतुष्ट रहने की स्थिति में न सिर्फ मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को बदलने के लिए स्वतंत्र होंगे बल्कि सिर्फ नाम मात्र के शुल्क का भुगतान कर अपने पुराने नंबर को सुरक्षित रख सकते हैं।

केंद्रीय संचार मंत्री ए. राजा ने शुक्रवार को इस सुविधा को प्रदान करने के लिए चयनित दो कंपनियों के लिए निर्देशों की घोषणा की। मंत्रालय द्वारा अधिकृत दोनों कंपनियां मोबाइल नंबर के सुरक्षित हस्तांतरण व मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के बदलाव की प्रक्रिया की निगरानी करेगी।

राजधानी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजा ने कहा कि आने वाले दो महीनों में वे मोबाइल नंबर के सुरक्षित हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उनके अनुसार इस तरह की सुविधा देश के महानगरों में मार्च से उपलब्ध होने लगेगी।

राजा ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सितंबर 2009 तक देश के सभी अंचलों में मोबाइल नंबर के सुरक्षित हस्तांतरण के लिए समय सीमा निर्धारित कर ली है।

उनके अनुसार इस सुविधा के सफल संचालन के लिए देश को कुल दो मंडलों व 11 अंचलों में बांटा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+