गाले टेस्ट : संगकारा का अर्धशतक, श्रीलंका के 100 रन पूरे (लीड-13)
गाले, 1 अगस्त (आईएएनएस)। गाले क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए। श्रीलंका की टीम पहली पारी की तुलना में भारत से 229 रन पीछे चल रही है।
दूसरे सत्र की शुरुआत में मात्र चार रन के कुल योग पर अपना पहला विकेट गंवाने वाली श्रीलंकाई टीम को उसके सबसे भरोसंमंद बल्लेबाज कुमार संगकारा ने अर्धशतक लगाकर सहारा दिया।
संगकारा 71 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि मलिंदा वर्णपुरा 49 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज माइकल वेंडोर्ट के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। वेंडोर्ट चार रन बनाकर जहीर खान की गेंद पर राहुल द्रविड़ के हाथों लपके गए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 201 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा गौतम गंभीर ने 56 रन बनाए। वीवीएस लक्ष्मण ने भी 39 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से युवा स्पिनर असंथा मेंडिस ने सबसे अधिक छह विकेट लिए।
इससे पहले, गुरुवार को मैच के पहले दिन बारिश के कारण निर्धारित 90 ओवर का खेल संभव नहीं हो पाने के कारण शुक्रवार को मैच नियत समय सुबह 10.15 बजे से 30 मिनट पहले ही शुरू कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
