आईएईए ने दी परमाणु समझौते को मंजूरी (लीड-1)

विएना, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते को मंजूरी दे दी है। विएना में शुक्रवार को आईएईए के 35 सदस्यीय बोर्ड ने एक बैठक में भारत से संबंधी विशेष निगरानी समझौते (सेफगार्ड) को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

आईएईए बोर्ड के 35 सदस्यों ने लगभग चार घंटे तक चली एक बैठक में इस समझौते के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से इसे मंजूरी दे दी। इस समझौते के तहत भारत के 14 परमाणु रिएक्टर आईएईए की निगरानी में आ जाएंगे।

आईएईए के अध्यक्ष अल बरादेई ने कहा, "इस समझौते का मसौदा परमाणु अप्रसार संधि के सदस्य देशों के लिए प्रावधानों जैसा नहीं है। इससे भारत की जरूरतें पूरी होंगी और साथ ही आईएईए की वैधानिक जरूरतों का भी ध्यान रखा जाएगा।"

इस समझौते के तहत भारत परमाणु ईंधन और तकनीक के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाएगा। लेकिन इसका इस्तेमाल उसे असैनिक या नागरिक कार्यो में ही करना होगा।

अब मामला परमाणु आपूर्ति समूह (एनएसजी) के पास जाएगा। इस समूह के 45 सदस्य देश ही दुनिया के तमाम देशों को परमाणु ईंधन की आपूर्ति करते हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका का बुश प्रशासन जल्द से जल्द इस समझौते को पूरा करना चाहता है, क्योंकि ऐसा करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस के पास सीमित समय बचा है। आगामी नवंबर में निर्धारित राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिकी कांग्रेस भंग हो जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+