सेंसेक्स 301 अंक चढ़ा (लीड-2)

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। ऊर्जा, धातु, पूंजीगत वस्तुओं, रियल्टी, बैंकिंग व तेल और गैस खंड के शेयरों में हुई भारी खरीद के चलते देश के शेयर बाजार शुक्रवार को शुरुआती नरमी उबरकर बढ़त के साथ बंद हुए।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 300.94 अंक यानी 2.10 फीसदी की मजबूती से 14,656.69 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक भी सुबह की नरमी से उबरते हुए तेजी से बंद हुए।

मिडकैप सूचकांक जहां 75.37 अंक यानी 1.35 फीसदी की मजबूती से 5,642.74 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं स्मालकैप सूचकांक 67.31 अंक यानी 0.97 फीसदी की तेजी से 6,980.10 के स्तर पर बंद हुआ।

राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई ) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी दिन के कारोबार की समाप्ति पर 86.6 अंक यानी 1.86 फीसदी की मजबूती से 4,413.55 के स्तर पर दर्ज किया गया।

कारोबार के दौरान जिन कंपनियों के शेयरों के भाव गिरे, उनमें प्रमुख हैं:- रिलायंस कम्युनिकेशंस, मारुति, एचयूएल व टाटा मोटर। जयप्रकाश एसोसिएट्स, भेल, एचडीएफसी बैंक, सुजलान एनर्जी, एसबीआई रिलायंस इंडस्ट्रीज व रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र के शेयरों में तेजी देखी गई।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' भारतीय समयानुसार भारतीय समयानुसार 11 बजकर 56 मिनट पर 45.03 अंक यानी 0.31 फीसदी की कमजोरी से 14,310.72 के स्तर पर दर्ज किया गया। बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक सुबह की नरमी से उबरकर मजबूत दर्ज किए गए।

मिडकैप सूचकांक जहां 11.35 अंक यानी 0.20 फीसदी की मजबूती से 5,578.72े के स्तर पर देखा गया, वहीं स्मालकैप सूचकांक 16.04 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी से 6,928.83 के स्तर पर दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई ) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' समान अवधि के दौरान 0.61 फीसदी की नरमी से 4,306.55 के स्तर पर दर्ज किया गया।

इससे पहले 'सेंसेक्स' भारतीय समयानुसार दस बजकर 34 मिनट पर 235.81 अंक यानी 1.64 फीसदी की कमजोरी से 14,119.94 के स्तर पर दर्ज किया गया। बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई।

मिडकैप सूचकांक जहां 26.04 अंक यानी 0.47 फीसदी की नरमी से 5,541.33 के स्तर पर देखा गया, वहीं स्मालकैप सूचकांक 27.06 अंक यानी 0.39 फीसदी की कमजेारी से 6,885.73 के स्तर पर दर्ज किया गया।

'निफ्टी' भी समान अवधि के दौरान 1.63 फीसदी की नरमी से 4,262.15 के स्तर पर दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+