काबुल दूतावास हमले में पाक खुफिया एजेंसी की संदिग्ध भूमिका
वाशिंगटन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का विश्वास है कि काबुल में सात जुलाई को भारतीय दूतावास पर हुए बम हमले में पाकिस्तान खुफिया एजेंट शामिल हैं।
वाशिंगटन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का विश्वास है कि काबुल में सात जुलाई को भारतीय दूतावास पर हुए बम हमले में पाकिस्तान खुफिया एजेंट शामिल हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर न्यूयार्क टाइम्स को यह सूचना दी है। गौरतलब है कि काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले में 54 लोगों की मौत हुई थी।
'न्यूयार्क टाइम्स' में शुक्रवार को प्रकाशित विवरण के अनुसार अमेरिका का निष्कर्ष पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों और हमलावरों के बीच संचार माध्यमों से हुई बातचीत पर आधारित है। इस बातचीत को काबुल विस्फोट से पहले अमेरिका द्वारा खुफिया रूप से सुना जा चुका था लेकिन बहुत कम जानकारी के कारण इसके लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
'न्यूयार्क टाइम्स' ने विदेश विभाग के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से लिखा है कि गुप्त रूप से सुनी गई बातचीत से साफ साबित होता है कि अफगान आतंकवादियों के साथ इसमें पकिस्तान खुफिया एजेंसी भी शामिल थी।
अखबार के अनुसार उस अधिकारी ने कहा, "इसकी पुष्टि में कुछ संदेह है लेकिन मुझे लगता है कि इसे काफी बड़ी पैमाने पर आयोजित किया गया है।"
भारतीय अधिकारी पहले ही इस हमले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने का आरोप लगा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
