गाले टेस्ट : भारतीय पारी 329 पर सिमटी (लीड-9)

गाले, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच श्रीलंका के गाले क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय टीम की पहली पारी 329 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने कुल 82 ओवर तक बल्लेबाजी की। भोजनकाल के बाद श्रीलंका की पहली पारी शुरू होगी।

भारत के लिए विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने सबसे अधिक 201 रन बनाए। अंत तक आउट नहीं होने वाले सहवाग ने अपनी 231 गेंदों की पारी में 22 चौके और चार छक्के लगाए।

मैच के पहले दिन चार विकेट पर 214 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने शुक्रवार को 115 रन जोड़कर अपने छह विकेट गंवा दिए। सहवाग और 39 रन बनाने वाले वीवीएस लक्ष्मण के बीच पांचवें विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी हुई।

भारत का दसवां विकेट इशांत शर्मा के रूप में गिरा। वे अपना खाता भी नहीं खोल सके। इशांत का विकेट युवा स्पिनर असंथा मेंडिस ने लिया। इस मैच में मेंडिस ने अपना छठा विकेट लिया।

भारत का नौवां विकेट जहीर खान के रूप में गिरा था। जहीर दो रन बनाकर मैच में मुथैया मुरलीधरन के दूसरे शिकार बने थे। भारतीय टीम का आठवां विकेट हरभनजन सिंह के रूप में गिरा था। वे केवल एक रन बना सके। उनका विकेट भी मेंडिस के खाते में गया था।

कप्तान अनिल कुंबले के रूप में भारत ने अपना सातवां विकेट गंवाया था। वे चार रन बनाकर मुरलीधरन के पहले शिकार बने थे। कुंबले ने 32 गेंदों का सामना किया।

भारत का छठा विकेट विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के रूप में गिरा था। वे सात रन बनाकर पगबाधा आउट हुए थे। भारत का यह विकेट 290 के कुल योग पर गिरा थे। कार्तिक का विकेट भी मेंडिस ने लिया था।

भारत का पांचवां विकेट 278 के कुल योग पर गिरा था। लक्ष्मण 39 रन बनाकर मेंडिस की गेंद पर थिलान समरवीरा के हाथों कैच आउट हुए थे। लक्ष्मण ने 84 गेंदों पर चार चौके लगाए थे।

इससे पहले, गुरुवार को मैच के पहले दिन बारिश के कारण निर्धारित 90 ओवर का खेल संभव नहीं हो सका था, इसी कारण शुक्रवार को मैच नियत समय सुबह 10.15 बजे से 30 मिनट पहले शुरू किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+