डीएलएफ का मुनाफा 23 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अचल संपत्ति क्षेत्र की कंपनी डीएलएफ को 18.64 अरब रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले यह 23 प्रतिशत अधिक है।

इस वर्ष 30 जून को समाप्त हुई पहली तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी बढ़कर 38.46 अरब रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 31.21 अरब रुपये थी।

पहली तिमाही के दौरान कंपनी का कुल नकद प्रवाह छह प्रतिशत बढ़कर 23.80 अरब रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 22.51 अरब रुपये था।

कंपनी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा, "डीएलएफ अपनी बिक्री और कारोबार की गति आगे भी बरकरार रखेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+