आईएईए में भारत का समर्थन करेगा आस्ट्रेलिया
सिडनी, 1 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) और भारत के विशेष निगरानी (सेफगार्ड) समझौते का समर्थन करेगा, लेकिन उसने स्पष्ट किया है कि वह परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी)पर हस्ताक्षर नहीं करने वाले किसी अन्य देश की तरह भारत को भी यूरेनियम नहीं बेचेगा।

आस्ट्रेलिया के विदेशमंत्री स्टीफन स्मिथ ने एक बयान में कहा, "सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद आस्ट्रेलिया सरकार का दृष्टिकोण है कि परमाणु अप्रसार के प्रयासों की दिशा में सेफगार्ड समझौता एक महत्वपूर्ण कदम है और यह परमाणु अप्रसार संधि के उद्देश्यों के अनुरूप है।"
लेकिन उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया सरकार की स्पष्ट नीति है कि वह उन देशों को यूरेनियम की आपूर्ति नहीं करेगा जिन्होंने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications