गृह ऋण उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। आवश्यक घरेलू वस्तुओं की कीमतें बढ़ने के कारण पहले से ही परेशान उन लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, जिन्होंने गृह ऋण ले रखा है, क्योंकि उन्हें अब पहले से ज्यादा मासिक किस्त (ईएमआई) जमा करनी पड़ेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को रेपो रेट और नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) क्या बढ़ाई, गृह ऋण लेने वालों की मुश्किलें भी बढ़ गईं। आरबीआई के इस फैसले के तुरंत बाद सभी प्रमुख बैंकों ने गृह ऋण समेत तमाम ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

आरबीआई ने रेपो रेट में 50 आधार अंक यानी 0.50 प्रतिशत और सीआरआर में 25 आधार अंक यानी 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर दोनों को नौ प्रतिशत कर दिया। आरबीआई के इस फैसले से बैंकों से 9,000 करोड़ रुपये निकल जाएंगे।

आरबीआई के ताजा फैसले का प्रभाव बैंकों पर तुरंत दिखा और पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, यश बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने ऋण दरें बढ़ा दीं। उम्मीद जताई जा रही है कि जिन बैंकों ने फिलहाल ऋण दरें नहीं बढ़ाईं हैं वे भी जल्दी ही ऋण उपभोक्ताओं की कमर तोड़ेंगे।

एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ कार्यकारी राजेश शर्मा ने कहा, "ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी होने से 20 वर्ष के लिए ऋण की किस्तों में प्रति एक लाख रुपये पर 17 रुपये की वृद्धि हो जाएगी। ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की वृद्धि से मासिक किस्त 34 रुपये और 75 आधार अंकों की वृद्धि से मासिक किस्त 51 रुपये बढ़ जाएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+