मानव शरीर से लौह तत्व हासिल करते हैं जीवाणु

वाशिंगटन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। क्या आप जानते हैं मनुष्यों की तरह कुछ जीवाणुओं को भी जीने के लिए लौह तत्व की आवश्यकता पड़ती है और वे इसे हमारे ही शरीर से प्राप्त करते हैं।

कुछ जीवाणुओं में ऐसे जीन मौजूद होते हैं, जो उन्हें मानव शरीर से लौह ग्रहण करने में मदद करते हैं।

अध्ययन का नेतृत्व करने वाले सीराक्यूज विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक राबर्ट डोयले ने कहा कि इस खोज के बाद टीबी जैसी बीमारियों का इलाज खोजने में मदद मिलेगी।

डोयले ने कहा, "जीवाणुओं के अस्तित्व के लिए आवश्यक सर्वाधिक महत्वपूर्ण पोषक लौह है। इनका इलाज ढूंढ़ने के लिए यह आवश्यक है कि हम यह पता लगाएं कि ये हमारे शरीर में पलते कैसे हैं?"

डोयले के मुताबिक, "यह अत्यंत आश्चर्यजनक है कि ये जीवाणु हमारे शरीर से इस तरह लौह निकाल लेते हैं। अध्ययन की शुरुआत में हमें अंदाजा भी नहीं था कि वे इस तरह जीवनयापन करते हैं।"

शोधकर्ताओं ने स्ट्रीप्टोमाइस कोएलिकलर नामक जीवाणु को अपने अध्ययन का विषय बनाया, जो कि टीबी को जन्म देने वाले जीवाणु से मिलता- जुलता है।

अध्ययन के निष्कर्ष 'जर्नल आफ बैक्टीरियोलॉजी ' के अगस्त अंक में प्रकाशित किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+