अमेरिकी अर्थव्यवस्था में विकास दर अनुमान से कम
वाशिंगटन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ष 2008 की दूसरी तिमाही के दौरान अमेरिकी अर्थव्यवस्था में विकास दर 1.9 फीसदी दर्ज की गई।
वाशिंगटन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ष 2008 की दूसरी तिमाही के दौरान अमेरिकी अर्थव्यवस्था में विकास दर 1.9 फीसदी दर्ज की गई।
ब्यूरो आफ इकोनोमिक एनालिसिस से जारी ताजा नतीजों के मुताबिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में विकास दर हालांकि वर्ष 2008 की प्रथम तिमाही के पुनरीक्षित 0.9 फीसदी से ज्यादा है लेकिन 2.3 फीसदी से कम है।
इससे पहले ब्लूमबर्ग फाइनेंशियल न्यूज ने अपने सर्वेक्षण में अनुमान लगाया था कि आलोच्य अवधि के दौरान विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में विकास दर 2.3 फीसदी रह सकती है।
ब्यूरो आफ इकोनोमिक ब्यूरो ने अप्रत्याशित रूप से वर्ष 2007 की अंतिम तिमाही के दौरान भी पुनरीक्षित विकास दर एक फीसदी से घटाकर 0.9 फीसदी रहने की घोषणा की है। इसकी वजह अमेरिका में जारी आर्थिक मंदी की बयार रही।
वर्ष 2008 की दूसरी तिमाही के दौरान विकास दर में वृद्धि की वजह आलोच्य अवधि के दौरान सरकार द्वारा अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए करों में दी गई रियायत रही। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 170 अरब डालर के पैकेज की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
