अफरीदी का चैंपियंस ट्राफी में खेलना संदिग्ध

कराची, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कलाई की चोट से जूझ रहे पाकिस्तानी हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का सितंबर में होने वाली चैंपियंस ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलना संदिग्ध हो गया है। चोट के कारण वे अगले सप्ताह लाहौर में होने वाले अभ्यास मैचों में भी अपना जौहर नहीं दिखा सकेंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "विशेषज्ञों ने अफरीदी को तीन सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है इसलिए उनके पांच, सात और नौ अगस्त को होने वाले अभ्यास मैचों में खेलने की संभावना बहुत कम है।"

इन मैचों में पाकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ियों का मुकाबला देश की दूसरी पंक्ति के खिलाड़ियों से होगा। इन मुकाबलों के बाद ही चैंपियंस ट्राफी के लिए 15 सदस्यीय पाक टीम का चयन किया जाएगा। पीसीबी के अधिकारियों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि टीम में केवल फिट खिलाड़ियों का ही चयन किया जाएगा।

इससे पहले भी अफरीदी पिछले कुछ सप्ताह से अपनी चोट और पत्नी की बीमारी की वजह से मैदान से बाहर थे।

पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ खिलाड़ी होने के कारण अफरीदी का चयन चैंपियंस ट्राफी की टीम में तो किया जा सकता है लेकिन मैच के पहले उन्हें अपनी फिटनेस सिद्ध करनी होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+