काबुल दूतावास पर हमले में आईएसआई के शामिल होने के प्रमाण: न्यूयार्क टाइम्स (लीड-1)
वाशिंगटन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने 'न्यूयार्क टाइम्स' समाचार पत्र को बताया है कि अमेरिका के पास इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि पाकिस्तान की खुफिया संस्था इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई)ने सात जुलाई को काबुल में भारतीय दूतावास पर हुए बम हमले की योजना में मदद की थी।
वाशिंगटन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने 'न्यूयार्क टाइम्स' समाचार पत्र को बताया है कि अमेरिका के पास इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि पाकिस्तान की खुफिया संस्था इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई)ने सात जुलाई को काबुल में भारतीय दूतावास पर हुए बम हमले की योजना में मदद की थी।
यह रिपोर्ट अमेरिकी खुफिया अधिकारियों की बैठक में उनके द्वारा की गई टिप्पणियों पर आधारित है। इस बैठक में खुफिया अधिकारियों ने भारत के इस आरोप की पुष्टि की है कि काबुल में भारतीय दूतावास पर हुए हमले का सूत्रधार आईएसआई का निदेशक है।
अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर न्यूयार्क टाइम्स को यह सूचना दी है। गौरतलब है कि काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले में 54 लोगों की मौत हुई थी।
'न्यूयार्क टाइम्स' में शुक्रवार को प्रकाशित विवरण के अनुसार अमेरिका का निष्कर्ष पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों और हमलावरों के बीच संचार माध्यमों से हुई बातचीत पर आधारित है। इस बातचीत को काबुल विस्फोट से पहले अमेरिका द्वारा खुफिया रूप से सुना जा चुका था लेकिन बहुत कम जानकारी के कारण इसके लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
'न्यूयार्क टाइम्स' ने विदेश विभाग के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से लिखा है कि गुप्त रूप से सुनी गई बातचीत से साफ साबित होता है कि अफगान आतंकवादियों के साथ इसमें पाकिस्तान खुफिया एजेंसी भी शामिल थी।
अखबार के अनुसार उस अधिकारी ने कहा, "इसकी पुष्टि में कुछ संदेह है लेकिन मुझे लगता है कि इसे काफी बड़ी पैमाने पर आयोजित किया गया है।"
भारतीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन ने बम हमले के तुरंत बाद इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने का आरोप लगाया था। लेकिन पाकिस्तान ने इस आरोप का खंडन कर दिया था।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की कोलंबो में सार्क सम्मेलन के दौरान होने वाली बैठक में यह मुद्दा काफी प्रमुखता से उठने की संभावना है।
भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने नई दिल्ली में हुई पांचवे दौर की समग्र वार्ता के दौरान पाकिस्तानी विदेश सचिव के सम्मुख यह मुद्दा उठाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
