ट्रेन में आग लगी, 13 मरे 3 घायल (लीड-1)
हैदराबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्रप्रदेश के महबूबाबाद शहर में एक यात्री रेलगाड़ी के चार डिब्बों में आग लगने की वजह से 13 लोग मारे गए और तीन घायल हो गए।
दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्रेन में बम धमाके की किसी आशंका से इंकार किया है।
रेल मंत्री ने पत्रकारों से कहा, "दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच फिलहाल जारी है, लेकिन बम धमाके की आशंका नहीं है।"
यह हादसा राजधानी हैदराबाद से लगभग 250 किलोमीटर दूरी पर हुआ। यह ट्रेन सिकंदराबाद से काकीनाड़ा जा रही थी। एक रेल अधिकारी ने कहा, "दुर्घटना में 13 लोग मारे गए और तीन घायल हो गए।"
रेल मंत्री ने इस दुर्घटना में मरने वालों के परिवार के सदस्यों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार के किसी एक सदस्य को रेलवे में नौकरी दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
