गाले टेस्ट : भारत का छठा विकेट गिरा (लीड-4)
गाले, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच श्रीलंका के गाले क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पहले सत्र में भारत ने अपना छठा विकेट गंवा दिया।
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक सात रन बनाकर पगबाधा आउट हुए। भारत का यह विकेट 290 के कुल योग पर गिरा। कार्तिक का विकेट युवा स्पिनर असंथा मेंडिस ने लिया।
भारत का पांचवां विकेट 278 के कुल योग पर गिरा था। वीवीएस लक्ष्मण 39 रन बनाकर स्पिनर मेंडिस की गेंद पर थिलान समरवीरा के हाथों कैच आउट हुए थे। लक्ष्मण ने 84 गेंदों पर चार चौके लगाए थे।
सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 177 गेंदों पर 22 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 172 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि नए बल्लेबाज कप्तान अनिल कुंबले बिना खाता खोले उनका साथ दे रहे हैं।
इससे पहले, गुरुवार को मैच के पहले दिन बारिश के कारण निर्धारित 90 ओवर का खेल संभव नहीं हो सका था, इसी कारण शुक्रवार को मैच नियत समय सुबह 10.15 बजे से 30 मिनट पहले शुरू किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
