देश के व्यापारिक निर्यात में 23.5 फीसदी की बढ़ोतरी
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। जून 2008 के दौरान भारत के व्यापारिक निर्यात में 23.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान कुल 14.66 अरब डालर मूल्य का साजो सामान निर्यात हुआ। पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान कुल 11.87 अरब डालर मूल्य का निर्यात किया गया था।

केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2008-09 की प्रथम तिमाही के दौरान कुल 42.85 अरब डालर मूल्य का निर्यात हुआ जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि के 35.03 अरब डालर के मुकाबले 22.3 फीसदी ज्यादा है।
आंकड़ों के मुताबिक आलोच्य अवधि यानी जून 2008 के दौरान आयात मूल्य में 25.9 फीसदी की वृद्धि हुई और यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 19.42 अरब डालर के मुकाबले 24.45 अरब डालर रहा। मौजूदा वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही के दौरान कुल 73.28 अरब डालर मूल्य का निर्यात हुआ जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि के 56.51 अरब डालर के मुकाबले 29.7 फीसदी ज्यादा है।
मंत्रालय ने बताया है कि आलोच्य अवधि के दौरान तेल का आयात मूल्य 53.4 फीसदी बढ़कर 9.03 अरब डालर रहा। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि के दौरान कुल 5.89 अरब डालर मूल्य के तेल का आयात किया गया था।
आंकड़ों के अनुसार मौजूदा वित्तीय वर्ष के अप्रैल -जून के बीच 30.43 अरब डालर का व्यापार घाटा दर्ज किया गया जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि के 21.47 अरब डालर के मुकाबले ज्यादा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications